Bokaro: चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 20 सितंबर 2026 की रात पुलिस अधीक्षक, बोकारो ने सेक्टर-4 थाना एवं चीराचास थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे क्षेत्र भ्रमण और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।
संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी
पुलिस अधीक्षक ने गश्ती पार्टी एवं रक्षक राइडर्स को थाना क्षेत्रों के संवेदनशील और चिन्हित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। आवासीय क्षेत्रों, सुनसान स्थानों तथा पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित इलाकों में नियमित निगरानी रखने को कहा गया।

संदिग्धों और वाहनों की होगी जांच
रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने गश्ती दलों को सक्रियता के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी लेने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

