Hindi News Politics

BJP के दिग्गज नेताओं का हुआ जमावड़ा, राहुल गांधी से लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निकल कर आई यह टिप्पणी


देश में राहुल गांधी के लिए अलग से कोई कानून नहीं बन सकता। लोकसभा सदस्यता रद्द वाली जो भी कार्रवाई हुई वह कानून के दायरे में है। हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई। युवा हों, किसान हों, महिलाएं हों, सभी दुखी हैं। 11 अप्रैल को रांची सचिवालय पर विशाल प्रदर्शन करेंगे, तैयारी करो। बोकारो में हुई भाजपा की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक में चर्चा का माहौल कुछ ऐसा ही था।

Bokaro: ज़िले में शनिवार को झारखण्ड प्रदेश भाजपा (BJP) के दिग्गज नेताओ का आगमन हुआ। शनिवार को बोकारो जिले के सेक्टर 1 स्थित हंस मंडप में भाजपा की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक संम्पन्न हुई।

हालांकि बैठक में चर्चा की मुख्य बिंदु झारखंड प्रदेश भाजपा (BJP) द्वारा 11 अप्रैल को सचिवालय के समक्ष होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारी थी, पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से सम्बंधित मीडिया के सवालो का जवाब भी नेताओ ने खुलकर दिया।

पार्टी की बैठक में शिरकत करने बोकारो पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि, जब से गरीबों का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है, कांग्रेस पार्टी इसको पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस पार्टी का काम आरोप लगाना है। कानून ने अपना काम किया है और हर कोई कानून का पालन करता है।”

अन्नपूर्णा देवी ने यह भी कहा कि जो भी कार्रवाई की गई है वह कानून के दायरे में है। जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, देश लगातार आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत की एक अलग पहचान है। प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे मजबूत नेता बनकर उभरे हैं।

साथ ही भाजपा (BJP) विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट होकर देश को लूटना चाहता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि उनके लिए अलग कानून बनाया जाए. लेकिन देश में कानून सबके लिए एक है, कानून का पालन सभी को करना चाहिए, देश में राहुल गांधी के लिए अलग से कोई कानून नहीं बन सकता. विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट होकर जो फायदा लेने सोच रहा है, वह कभी पूरा नहीं हो सकता।

शनिवार को आयोजित उत्तर छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक में सांसद धनबाद पशुपतिनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विधायक अमर बाउरी, जयप्रकाश भाई पटेल के अलावा भाजपा के अन्य नेता शामिल थे। मौके पर बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद ग्रामीण के सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

मरांडी ने कहा कि “हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई. युवा हों, किसान हों, महिलाएं हों, सभी दुखी हैं। अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। सोरेन के कार्यकाल में सिर्फ खनिज लूटने वालों का विकास हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टी के कई विधायक खुद सदन में या सदन के बाहर सरकार की गतिविधियों पर सवाल उठा चुके हैं.

बाबूलाल मरांडी ने कहा लूट भ्रष्टाचार खनिज संपदा की लूट आदि मुद्दों पर झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 11 अप्रैल को सचिवालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में झारखंड के सभी जिलों से भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय में कूच करेगी। अपराधियों भ्रष्टाचारियों के खौफ से जनता में भय का माहौल है।

देश महामंत्री आदित्य साहू ने जिला वॉर जिला अध्यक्ष से मण्डल वार संगठन के कार्यो की जानकारी ली। मन की बात,बूथ सशक्तिकरण, राष्ट्रपति का अभिभाषण पर विशेष जानकारी ली गई।

बैठक में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, रविन्द्र पांडेय, मनीष जयसवाल, नीरा यादव,अपर्णा सेन गुप्ता,ढुल्लू महतो,राज सिन्हा, केदार हाजरा, निर्भय शाहाबादी,नागेंद्र महतो,योगेश्वर महतो बाटुल, सरोज सिंह,लक्ष्मण सिंह,मनोज यादव, गणेश मिश्रा,योगेंद्र प्रताप,विनय लाल ,रोहितलाल सिंह, हरिप्रकाश लाटा, शशिभूषण ओझा, रमा सिन्हा, ऋतुरानी सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,अशोक यादव,राज रंजन सिन्हा,महादेव दुबे, संजय त्यागी विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री मौजूद रहे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!