Bokaro : सेक्टर 12ए स्थित एक पुराने खंडहरनुमा स्कूल भवन में तीन लोगों को कथित तौर पर खंभे से बांधकर मारपीट किए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना 30 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे की बताई गयी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना की टीम पुराने स्कूल भवन में पहुंची। वहां तीन लोगों को खंभे से बंधा पाया गया। पुलिस ने तीनों को मुक्त कराकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। मौके पर मारपीट में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लिया गया।
केस दर्ज, तीनों न्यायिक हिरासत में
मामले में मोहन झा, निवासी सेक्टर 12ए क्वार्टर नंबर 2227, के लिखित आवेदन पर सेक्टर 12 थाना में कांड संख्या 104/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार, निवासी लुकईया, पेटरवार, दिनेश कुमार, निवासी सेक्टर 12सी, और सुजीत कुमार, निवासी सेक्टर 12डी के रूप में हुई है। कार्रवाई में सेक्टर 12 थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बालेश्वर पासवान और सहायक अवर निरीक्षक इन्दर पासवान शामिल थे। पुलिस
