Bokaro: बीएसएल प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए पांच युवकों को प्लांट की चारदीवारी के अंदर चोरी करते हुए पकड़ा गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की बीएसएल इकाई ने 29 सितंबर को कार्रवाई करते हुए सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया।

बीएस सिटी थाने में मामला दर्ज
घटना के संबंध में बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 213/26, दिनांक 30 सितंबर 2026 को बीएनएस की धाराओं 303(2), 62, 329(3), 317(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में चार बीएस सिटी क्षेत्र के
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमंग कुमार (19), राकेश कुमार (21), प्रिंस कुमार (20) और प्रतीक कुमार (21) के रूप में हुई है। चारों बीएस सिटी थाना क्षेत्र के एलएच मोड़ इलाके के रहने वाले हैं।

माराफारी क्षेत्र का युवक भी शामिल
पांचवें आरोपी की पहचान राम हेम्ब्रम (19) के रूप में हुई है। वह माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी, मुर्गा पाड़ा, गोंजा टोला का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद 1 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
