Crime Hindi News

Bokaro: प्रेमजाल में फंसा धोखे से किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो, स्कूल के मेल पर भेज दिया


Bokaro: हरला थाना पुलिस ने करमाटांड़ निवासी जिलाऊल मुस्तफा उर्फ अरमान को एक 14 वर्षीय किशोरी के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल फंसाया फिर धोखे से बेहोश कर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो वर्षो से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब किशोरी ने विरोध किया तो स्कूल के मेल पर उसका वीडियो भेज दिया।

बताया जा रहा है कि अरमान वीडियो एडिटिंग का कार्य करता है। वर्ष 2020 में होली के दिन उसने लड़की को अपने घर बुलाया और धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल प्रबंधन ने लड़की के माता-पिता को भेजे गए वीडियो की जानकारी दी। इसके बाद मामला थाना पहुंचा और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर अरमान के खिलाफ आईपीसी और POCSO की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज़ की है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनलोगों को सेक्टर चार स्थित बेटी के के स्कूल प्रबंधन से तीन दिसंबर को जानकारी मिली कि एक अश्लील वीडियो मेल पर आया है। इसके बाद उन्होंने बेटी से जानकारी ली।

पीड़िता ने रोते हुए अपनी माँ को बताया कि जियाऊल उसे बहला फुसलाकर सेक्टर नौ स्थित अपने आवास में ले गया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियों को सरेआम करने की धमकी देते हुए वर्ष 2020 से उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया । घर से उठवाने की भी धमकी देता था।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!