Bokaro: छत्तीसगढ़ के खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल और चंडीगढ़ की राष्ट्रीय रिले चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर बोकारो के चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने झारखंड का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। यह जीत सिर्फ पदकों की नहीं, बल्कि हौसले, संघर्ष और सपनों की जीत है। See Video –

सम्मान समारोह में विधायक उमाकांत रजक ने स्पष्ट कहा—“यह अंत नहीं, एक नई शुरुआत है।” उन्होंने खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं, उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आंधी की तरह आगे बढ़ो, क्योंकि असफलता भी सफलता की पहली सीढ़ी होती है।
स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ-साथ बिना पदक वाले खिलाड़ियों का जज्बा भी प्रेरणादायक रहा। इन खिलाड़ियों की ये सफलता साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते।


