B S City Hindi News

जब स्वास्थ मंत्री से पुलिस केंद्र में डॉक्टर प्रतिनियुक्त करने का किया आग्रह, तो मेंस अध्यक्ष को मिला यह जवाब


Bokaro: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने स्वास्थ मंत्री झारखण्ड सरकार, बन्ना गुप्ता से पुलिसवालो के इलाज के लिए एक जनरल फिजीशियन डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति पुलिस केंद्र में करने की मांग की है।

स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन राकेश कुमार पाण्डेय ने बोकारो मे मुलाकात कर बोकारो पुलिस केंद्र में एक जनरल फिजीशियन डॉक्टर के प्रतिनियुक्ति हेतू आग्रह किया है। मांग को संजीदगी से लेते हुए, स्वास्थ मंत्री ने 2 महीने में बोकारो जिला के पुलिसकर्मियों को देखने हेतु डॉक्टर के प्रतिनियुक्ति का आश्वासन दिया गया है।

जिसपर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो शाखा ने स्वास्थ मंत्री का आभार प्रकट किया है। मौके पर प्रदेश संयोजक, निर्भय राज, प्रदेश चालक प्रतिनिधि सचिन पाठक बोकारो शाखा के सभापति सुभाष शुक्ला सचिव राजकुमार मुंडा कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल किण्डो केंद्रीय सदस्य राजेंद्र राम एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्तिथ थे।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!