Hindi News Politics

BJP: राष्ट्रीय महामंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के विजन पर कही ये जबरदस्त बातें


Bokaro: राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया ने शनिवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में वैश्वीकरण का बहिष्कार नहीं किया जाएगा अपितु दुनिया के विकास में मदद की जाएगी। मिशन को दो चरणों में लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में चिकित्सा, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक, खिलौने जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि स्थानीय विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। द्वितीय चरण में रत्न एवं आभूषण, फार्मा, स्टील जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय झारखंड आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया का आगमन बोकारो जिला में हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में पेटरवार में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसमे गोमिया व कसमार प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बहादुरपुर, जैनामोड़ में बेरमो प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर स्वागत किया गया। बालीडीह टोल प्लाजा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।

सेक्टर 2 स्थित माँ अम्बे गार्डन में आत्मनिर्भर भारत विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया,कार्यक्रम प्रभारी बाल मुकुंद सहाय, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, निवर्तमान सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय,बोकारो विधायक बिरंची नारायण,चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ,पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल,पूर्व विधायक छत्रुराम महतो,सरोज सिंह, किसलय तिवारी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की चित्रों पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर गोष्टि की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत, भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने सम्बन्धी एक दृष्टि (विजन) है। इसका पहली बार सार्वजनिक उल्लेख उन्होने 12 मई 2020 को किया था। जब वे कोरोना-वाइरस विश्वमारी सम्बन्धी एक आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहे थे। आशा की जा रही है कि यह अभियान कोविड-19 महामारी संकट से लड़ने में निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और एक आधुनिक भारत की पहचान बनेगा।

धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत 5 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान रख शुरुआत हुई हैं। (1) अर्थव्यवस्था – एक ऐसी अर्थव्यवस्था जो छोटे-छोटे परिवर्तन (इंक्रिमेंटल चेंज) नहीं, बल्कि ऊँची छलांग (क्वाण्टम जम्प) लाए। (2) बुनियादी ढाँचा – एक ऐसा बुनियादी ढाँचा, जो आधुनिक भारत की पहचान बने। विदेशी कंपनियों को आकर्षित कर सके। (3) प्रौद्योगिकी – एक ऐसा सिस्टम, जिसमें आधुनिक तकनीक को अपनाने और समाज में डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ाना शामिल है। (4) जनसंख्यिकी (डेमोग्राफी)– भारत की जीवन्त जनसांख्यिकी हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए ऊर्जा का स्रोत है। (5) माँग – भारत के पास बड़ा घरेलू बाजार और माँग है, उसे पूरी क्षमता से इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है।

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि आप भारत से छोटे उद्योग हर गांव में होंगे लोगों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा देश में रोजगार बढ़ेगी। चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बावरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे युवाओं को सीधे रोजगार से जुड़े गी ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-मोटे लघु उद्योग इस अभियान से खुलेंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की चौमुखी विकास होगी युवाओं में अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल,अम्बिका ख्वास,रोहितलाल सिंह,बिनोद महतो,दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय,लीला देवी, अनिल स्वर्णकार, अर्चना सिंह,जयदेव राय, संजय त्यागी,सुभाष महतो,जयनारायण मरांडी,गौर रजवार,इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल,विनय आनंद,विश्वनाथ दत्ता,महेंद्र राय,नीरज कुमार,धीरज झा, किशोर त्रिवेदी,शशिभूषण ओझा,त्रिलोकी सिंह, सुरेश दुबे,कृष्ण कुमार मुन्ना,लक्ष्मण नायक,खगेन्द्र महथा ,शंकर रजक,ऋतुरानी सिंह,अर्चना सिंह, प्रगति शंकर,शंकर रजक,अर्जुन सिंह,सुनीता दास,रामकिंकर पांडेय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनोद महतो,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी,रामलाल सोरेन,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राय,फटिक दास,चितरंजन साहु,रामलाल सोरेन,पन्नालाल कान्दू,जयप्रकाश तापड़िया, अनिल सिंह,सनातन सिंह,हरीश सिंह,प्रमोद सिंह,संजय प्रसाद,पंचानन महतो,प्रदीप मांझी,राजीव चौबे,पंकज शेखर,बलराम रवानी,मनोज ठाकुर,ब्रज दुबे,विककी राय,कुलदीप महथा,गोलू उपाध्याय,मुकेश कुमार, अमित सिंह, सुनील सिंह,आकाश सिंह,विनीता देवी,सरिता वर्णवाल,वीणा देवी,अनिता देवी,दयावंती शर्मा,सरोजनी दुबे,भारती देवी,शिवशंकर राय, राजेश वर्णवाल,विकास महथा,झन्तु डे,जितेंद्र गोस्वामी, बुदेश्वर घोषाल,भानुप्रताप सिंह,गोविन्द टुडू, अनिल मुर्मू, आनंद मुर्मू, अशोक सोरेन, विक्की लोहरा, भैरव मुंडा, कृष्ण हेमरम, धीरन सोरेन, विनोद मांझी,शंकर लाल मुर्मू, आशीष सोरेन, रितवरन सोरेन, मिहीलाल मरांडी,राजेश बारी, सहदेव मरांडी, सोहराय हादसा,चन्दर हेमब्रम,महादेव मुर्मू, भोला मुंडा,तारकेश्वर महतो,भैरव महतो,सपन सिन्हा,देवेंद्र नाथ महतो,हरिपद महतो,कृष्णा महतो, मनोज पांडेय, शिवानंद बेदिया, हीरालाल मण्डल, कृष्णा पांडेय, दिलीप केवट,कौशल मण्डल, ललन शर्मा, सुकोमल पाल, राधे बिनोद महतो, जीतू बाउरी,महाराज सिंह,पवन महतो, शिबू आस, आकाश कुमार,राधवेंद्र उपाध्याय,मनोजित मांजी, भरत वर्मा, सौरव कुमार उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!