Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में 12 नवंबर को विश्व गुणवत्ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इस्पात भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक प्रभारी एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने गुणवत्ता ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्ता की शपथ दिलाई।
गुणवत्ता को कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) नीता बा के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने विश्व गुणवत्ता दिवस के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके बाद महाप्रबंधक अनुपमा तिवारी ने निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में सभी कर्मचारियों से अपनी दैनिक कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों में गुणवत्ता को शामिल करने की अपील की गई।

निरंतर सुधार और उत्कृष्टता अपनाने का आह्वान
अपने संबोधन में राजश्री बनर्जी ने कर्मचारियों से प्रत्येक कार्य को उत्कृष्टता के साथ पूरा करने, निरंतर सुधार की प्रक्रिया अपनाने और गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया।

BGH में भी हुआ गुणवत्ता दिवस का आयोजन
इस अवसर पर ईडी (संकार्य) भवन परिसर और बोकारो जनरल अस्पताल में भी गुणवत्ता ध्वज फहराया गया तथा कर्मचारियों को गुणवत्ता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक विकास मनवटी, सीआर मिश्रा, अनीष सेनगुप्ता, अनूप कुमार दत्त सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक आरती सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ए. नसर ने दिया।
