Crime Hindi News

Acid attack: अपने पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले शक्की पति को पुलिस ने किया गिरफतार


Bokaro: ज़िले के नावाडीह में रहने वाले एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया क्युकी उसे उस पर शक था। घटना के बाद पुलिस ने शक्की पति को गिरफतार कर लिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पीड़िता के ब्यान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति पर दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज़ किया है।

सूत्रों ने कहा कि आरोपी संजय स्वर्णकार ने विवाद के दौरान गुस्से में अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था। घटना के बाद पीड़िता के ससुर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है की पीड़िता इस घटना में 40 प्रतिशत जल गई है। पर उसकी स्तिथि खतरे से बाहर है।

बोदरो निवासी आरोपी स्वर्णकार पेशे से सोने-चांदी के जेवर बनाने का काम करता है। संजय की शादी तीन साल पहले हुई थी। संजय हमेशा अपनी पत्नी पर शक करता था। कई बार दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी है। रविवार देर शाम दोनों के बीच कहासुनी हो गई। क्रोधित होकर कर्मकर दुकान में रखा तेजाब लाकर पत्नी पर फेंक दिया। दोनों का तीन साल का एक बेटा है।

शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में बताया है कि कर्मकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और पहले भी कई बार उसकी पिटाई कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!