Bokaro : श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो की छात्राओं ने रांची के विकास विद्यालय में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 एथलेटिक्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया।

आर्या मिश्रा ने जीता स्वर्ण पदक
बालिका अंडर-17 ट्रिपल जंप में आर्या मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सीबीएसई क्लस्टर-4 मीट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। आर्या ने लॉन्ग जंप में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक भी अपने नाम किया।
काजल कुमारी ने जीता कांस्य
बालिका अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में काजल कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उनकी तेज रफ्तार और शानदार प्रदर्शन ने टीम की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ा।

रिले टीम ने भी मारी बाजी
अंडर-14 बालिका 4×100 मीटर रिले में नानशी सिंह, आशी शर्मा, आयुषी कुमारी और आराध्या सिंह की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।
स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई
एथलीटों को एस्कॉर्ट शिक्षक रमेश बाबू सिंह और अनामिका झा का मार्गदर्शन मिला। स्कूल अध्यक्ष पी. राजगोपाल, उपाध्यक्ष शशींद्रन कराट, महासचिव ई. एस. सुसीलन, निदेशक डॉ. एस. एस. महापात्रा और प्रधानाचार्या पी. शैलजा जयकुमार सहित प्रबंधन ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
