Hindi News Politics

उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनाई गई बेबी देवी, पति के अधूरे कार्यो और सपनो को करेंगी पूरा


Bokaro: सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित समारोह में बेबी देवी को झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए। सरकार ने उन्हें उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग दिया है।

बेबी देवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी है। स्वर्गीय महतो के पास स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के साथ-साथ उत्पाद विभाग भी था। जिसमें से बेबी देवी को फिलहाल उत्पाद विभाग ही दिया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने पर बेबी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर रांची से लौटने के क्रम में जगह जगह झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया बेबी देवी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मंत्री ने बेवी देवी ने कहा कि वह सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय का कार्य करते रहेंगी। वह पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के अधूरे कार्यो और सपनो को पूरा करने के लिए दिन- रात कड़ी मेहनत करेंगी।

बात दें पति की विरासत संभालने वाली बेबी देवी का जन्म धनबाद के गोमो स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी उम्र 50 साल है। बेबी के दो भाई और एक बहन हैं, वह सबसे छोटी हैं।

जब बेबी देवी की शादी जगरनाथ महतो से हुई, तब महतो झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता व उभरते हुए नेता थे। बाद में जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा सीट से जीतकर विधायक और मंत्री बने। हालांकि, बेबी राजनीति से दूर रहकर घर संभालती रहीं।

जगरनाथ महतो के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही उनके दोनों विभागों स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब राज्य सरकार ने उपचुनाव से पहले बेबी देवी को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!