Bokaro: बोकारो में 15 और 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित दुर्गापूजा उत्सव में भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मनमोहक संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों की सहभागिता से परिसर उत्सवी माहौल में सराबोर रहा।


दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद ‘लेके पूजा की थाली’ भजन और गौरी प्रिया की देवी दुर्गा के स्वरूप में प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों के डांडिया नृत्य और कक्षा 11 की छात्रा रीत के ‘ऐगिरि नंदिनी’ भजन ने भक्तिमय वातावरण बनाया।
धनुची नृत्य ने प्रस्तुत की बंगाल की सांस्कृतिक झलक
कक्षा 6एच के कीर्तिमान पाणिग्रही ने शिक्षकों के साथ धनुची नृत्य प्रस्तुत कर बंगाल की समृद्ध परंपरा को दर्शाया। बंगाली गीत और शिक्षकों के डांडिया प्रदर्शन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

पीटीएम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा
16 अक्टूबर को आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, कक्षा में सहभागिता और सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई।
भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर दिया जोर
निदेशक डॉ. एस. एस. महापात्रा और प्रधानाचार्या पी. शैलजा जयकुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भी आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी।
