Bokaro: वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के युवा तीरंदाजों ने 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 2 से 4 अक्टूबर तक दुमका के करमदाधानी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आर्चरी अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।

कुलदीप महतो ने जीता स्वर्ण पदक
बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे कुलदीप महतो ने जूनियर इंडियन राउंड पुरुष व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को 7-3 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, जूनियर इंडियन राउंड क्वालिफिकेशन (2×30 मीटर) में 667 अंकों के साथ रजत पदक भी हासिल किया।
बोकारो पुरुष टीम ने जीता कांस्य
जूनियर इंडियन राउंड पुरुष टीम स्पर्धा में बोकारो जिला पुरुष टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम ने मुकाबला 6-2 से जीता। कांस्य पदक विजेता टीम में वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के कुलदीप महतो, राहुल महतो और संदीप महतो शामिल रहे।

युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर
ESL Steel Limited के CEO एवं Whole-Time Director रवीश शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि युवा तीरंदाजों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि ESL युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से मिल रहा अवसर
खिलाड़ियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
