Bokaro : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकान से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। मामले में दुकान संचालक कृष्णा मुर्मू को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को बोकारो एसपी को सूचना मिली थी कि माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला और घोईचा टोला में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर आहार टोला में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान कृष्णा मुर्मू की दुकान से कार्टन में रखी विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई। बरामद शराब में Royal Challenger की 180 एमएल की 11 बोतल, 375 एमएल की 11 बोतल, Beer की 650 एमएल की 36 बोतल और Beer की 650 एमएल की 12 बोतल शामिल हैं।

एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से कृष्णा मुर्मू, पिता स्व. बिनु मुर्मू, निवासी आहार टोला, माराफारी, बोकारो को गिरफ्तार किया है। मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 81/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस टीम में ये अधिकारी शामिल
छापेमारी टीम में माराफारी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सतेन्द्र पासवान, सहायक अवर निरीक्षक रविन्द्र मांझी समेत रिजर्व गार्ड और पुलिस केन्द्र बोकारो के जवान शामिल थे। टीम में अबोध रजवार, अविन्द कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अजय कुमार, मनोज टुडू, धर्मेन्द्र कुमार पासवान, धनंजय कुमार, महिला आरक्षी दिपाली कुमारी और अहेल्या कुमारी शामिल रहीं।
