Bokaro: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो की ओर से जारी प्रेस ब्रीफ में जानकारी दी गई है कि झारखण्ड राज्य सेवा की गारंटी अधिनियम-2011 के तहत माह जून 2026 में जिले भर में कुल 1272 पासपोर्ट का सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके साथ ही विभिन्न थानों में 233 चरित्र सत्यापन भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित किए गए।

पासपोर्ट सत्यापन में चास थाना सबसे आगे रहा, जहां 154 मामलों का सत्यापन किया गया। इसके बाद बालीडीह थाना (97), चतरोचट्टी थाना (101), चीरा चास थाना (84), बीएस सिटी थाना (82), हरला थाना (70), सेक्टर-12 थाना (62), पेंक नारायणपुर थाना (57), माराफारी थाना (52) और बीटीपीएस थाना (51) में भी उल्लेखनीय संख्या में सत्यापन कार्य पूरे किए गए।

अन्य थानों में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध तरीके से पासपोर्ट सत्यापन किया गया, जिनमें बेरमो, गोमिया, चन्द्रपुरा, जरीडीह, कसमार, दुग्दा, पिण्ड्राजोरा, सेक्टर-04, सेक्टर-06 सहित सभी थाना क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अलावा जिले में कुल 233 चरित्र सत्यापन भी पूरे किए गए, जिनमें 77 नौकरी से संबंधित तथा 177 आवेदक से जुड़े मामलों का निष्पादन किया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि झारखण्ड राज्य सेवा की गारंटी अधिनियम-2011 के तहत पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन की अधिकतम समय सीमा 15 दिन निर्धारित है। सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों को तेज और पारदर्शी सेवा मिलने में मदद मिल रही है, जिससे पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और प्रभावी हुई है।
Frequently Asked Questions (FAQ):
A1. A total of 1,272 passport verifications were completed.
A2. Chas Police Station recorded the highest number with 154 verifications.
A3. A total of 233 character verifications were completed.
A4. As per the Jharkhand Right to Service Guarantee Act, 2011, the time limit is 15 days.

