Hindi News

Bokaro: ठंड का एहसास शुरू, गिर रहा तापमान, निकलने लगे गर्म कपड़े


Bokaro: ज़िले में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात ढलने के साथ तापमान तेजी से गिर रहा है। सुबह धूप निकलने तक ठीकठाक ठंड पड़ने लगी है। हालांकि, दिन में धूप खिलने के कारण फिलहाल लोगों को राहत है। झारखण्ड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

बोकारो में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 13 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नंवबर माह के अंतिम सप्ताह से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

बोकारो में भले ही दिन में धूप निकल रही है। फिर भी दिन में ठंडक का अहसास होने लगा है। रात होते ही ठंड बढ़ जा रही है। लोगो के स्वेटर, कम्बल, रजाई निकल गए है। बाजारों में गर्म कपडे सजने लगे है। कई स्कूलों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चो को रहत पहुंचाने के लिए टाइमिंग में बदलाव कर दिया है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!