Bokaro: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए उपचार की संभावनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शनिवार को लायन्स क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी एवं माँ सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क HLA Testing Camp आयोजित किया गया। लायन्स नर्सरी स्कूल, जनवृत-III B में हुए शिविर में 110 बच्चों के परिवारों से लगभग 450 सैंपल लिए गए।

संभावित डोनर की पहचान पर जोर
शिविर का उद्देश्य 12 वर्ष से कम उम्र के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिवारों में संभावित HLA-matched donor की पहचान करना और पात्र मरीजों के लिए Bone Marrow Transplant (BMT) की राह आसान बनाना है। कैंप में बच्चों के जैविक भाई-बहनों तथा आवश्यकता के अनुसार माता-पिता के HLA सैंपल भी लिए गए।
जर्मनी भेजे जाएंगे HLA सैंपल
HLA Testing की किट DKMS Foundation India ने Narayana Health City, Bengaluru के सहयोग से निःशुल्क उपलब्ध कराई। एकत्र सैंपल जर्मनी भेजे जाएंगे, जहां HLA Matching की प्रक्रिया होगी। इससे परिवार में उपयुक्त matched donor की पहचान में मदद मिल सकेगी।

BMT से उपचार की उम्मीद
आयोजकों के अनुसार Bone Marrow Transplant का अनुमानित खर्च करीब 20 से 25 लाख रुपये तक हो सकता है। ऐसे में समय पर HLA Testing, donor की पहचान और सरकारी व CSR आधारित वित्तीय सहायता उपचार की राह आसान कर सकती है। Coal India CSR Scheme–Thalassemia Bal Sewa Yojana तथा Prime Minister’s Relief Fund से भी सहयोग प्राप्त हुआ है।
सहयोगी संस्थाओं ने निभाई अहम भूमिका
कैंप के आयोजन में Narayana Health City, DKMS Foundation India, माँ सेवा समिति ट्रस्ट, लायन्स क्लब, Helping Hands, One Store Centre, Red Cross Blood Bank और सदर अस्पताल, बोकारो का सहयोग रहा। आयोजकों ने इसे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण मानवीय पहल बताया।
