Bokaro : मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) को लेकर मंगलवार देर शाम डीईओ-सह-डीसी अजय नाथ झा ने वीडियो संवाद के माध्यम से ईआरओ, एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन और विशेष कैंपों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे
डीईओ-सह-डीसी ने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने निर्धारित तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिन्हित कर मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया।
फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन में तेजी
उन्होंने फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेजी से पूरा करने और इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को अभियान के दौरान सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

10 अक्टूबर को मेगा कैंप
उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में पात्र मतदाताओं को जोड़ने के साथ मतदाता सूची से जुड़े अन्य कार्यों को भी गति दी जाएगी।
हेल्प सेंटर से मिलेगी जरूरी जानकारी
कैंप स्थलों पर हेल्प सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यहां नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म-6 भरने और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी मिलेगी। कैंपों के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जाएगा।
