Bokaro: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदनकियारी मुख्य मार्ग पर तियाड़ा जंगल के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल पर ही हुई स्माइल अंसारी की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंधरतेलिया गांव निवासी 60 वर्षीय स्माइल अंसारी अपनी नुना गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्माइल अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद दुर्घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

