बोकारो: कोयला चोरी और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में CISF यूनिट CCL करगली की ओर से खेतको से पिछड़ी तक व्यापक रात्रिकालीन एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में रातभर गश्त और सघन निगरानी की गई।
डॉग स्क्वॉड और QRT टीम भी अभियान में शामिल
कमांडेंट के निर्देश पर गठित विशेष संयुक्त टीम ने दीनदयाल चौक, हिंदुस्तान पुल, चलकरी पुल और बेरमो पुल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई में CISF की डॉग स्क्वॉड और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने संभावित अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की।

MMDR अधिनियम के तहत जारी है कार्रवाई
अभियान का मुख्य उद्देश्य कोयले की अवैध आवाजाही, चोरी और अवैध भंडारण पर रोक लगाना है। MMDR अधिनियम के प्रावधानों के तहत CISF लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है। रात्रिकालीन गश्त के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोयला चोरी पर सख्ती का संदेश
CCL प्रबंधन ने कोयला चोरी रोकने के लिए CISF के प्रयासों की सराहना की है। CISF ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा बल ने क्षेत्र में नियमित निगरानी, छापेमारी और संयुक्त गश्त के जरिए अवैध कारोबार पर सख्ती बरतने का संदेश दिया है।
