Bokaro: दामोदर नदी के तेलमोचो पुल के समीप सोमवार को बरामद वृद्ध के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान चास थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी 77 वर्षीय विश्वनाथ सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
सोमवार को स्थानीय लोगों ने नदी में पत्थरों के बीच एक शव फंसा हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
बाद में परिजनों ने शव की पहचान विश्वनाथ सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस वृद्ध की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

