छात्र प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने की बातचीत
Bokaro: मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने छात्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों और समस्याओं पर संवाद किया। बैठक में मुख्य रूप से होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रखंडवार रिक्त पदों का मांगा गया विवरण
उपायुक्त ने होमगार्ड विभाग के सर्किल इंस्पेक्टर एस. दास को प्रखंडवार रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिला स्थापना शाखा को रोस्टर क्लियरेंस से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार नियुक्ति को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दीपावली तक विज्ञापन जारी करने का आश्वासन
उपायुक्त ने छात्र प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि दीपावली तक होमगार्ड के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी।

आश्वासन के बाद छात्र प्रतिनिधियों में खुशी
उपायुक्त की पहल और आश्वासन पर छात्र प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए उपायुक्त के प्रति आभार जताया।
