Bokaro: पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में ईएसएल स्टील लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वेदांता आयरन एंड स्टील (VISL) की सब्सिडियरी कंपनी ईएसएल स्टील के दो प्रमुख उत्पादों V-WIRRO वायर रॉड और V-DUCPIPE डक्टाइल आयरन पाइप को प्रतिष्ठित सीआईआई ग्रीनप्रो इकोलेबल प्रमाणन मिला है। इसके साथ ही कंपनी के तीन प्रमुख फिनिश्ड स्टील उत्पाद अब ग्रीनप्रो प्रमाणित हो गए हैं।

तीन प्रमुख उत्पाद अब ग्रीनप्रो प्रमाणित
ईएसएल स्टील के V-Xega टीएमटी बार को पहले ही ग्रीनप्रो प्रमाणन मिल चुका है। अब V-WIRRO वायर रॉड और V-DUCPIPE डक्टाइल आयरन पाइप के इस सूची में शामिल होने के बाद कंपनी के तीन प्रमुख उत्पाद पर्यावरणीय मानकों पर खरे उतरने वाले ग्रीन प्रोडक्ट बन गए हैं। कंपनी के अनुसार यह उपलब्धि पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण और सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जीवनचक्र के आधार पर होता है मूल्यांकन
ग्रीनप्रो इकोलेबल भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की ओर से विकसित प्रतिष्ठित टाइप-1 इकोलेबल है। इसके तहत किसी उत्पाद का मूल्यांकन केवल उसके निर्माण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे जीवनचक्र को ध्यान में रखा जाता है। उत्पादों को कार्बन फुटप्रिंट, पर्यावरण पर प्रभाव, संसाधनों के उपयोग और स्थिरता समेत कई कठोर मानकों पर परखा जाता है। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उत्पादों को ग्रीनप्रो इकोलेबल के तहत ‘ग्रीन प्रोडक्ट’ के रूप में मान्यता दी जाती है।
जिम्मेदार विनिर्माण पर जोर
ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने इस उपलब्धि पर कहा कि ग्रीनप्रो प्रमाणन कंपनी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदार विनिर्माण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पाद तैयार करना नहीं है, बल्कि ऐसे समाधान विकसित करना भी है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ देश के सतत विकास में योगदान दे सकें।
हरित परियोजनाओं में बढ़ रही मांग
ग्रीनप्रो प्रमाणित उत्पादों की मांग हरित भवनों, आधुनिक आधारभूत संरचना परियोजनाओं और जिम्मेदार खरीद प्रक्रियाओं में लगातार बढ़ रही है। ऐसे प्रमाणन से ग्राहकों को पर्यावरण-अनुकूल और विश्वसनीय उत्पादों के चयन में भी मदद मिलती है।
ऊर्जा दक्षता और तकनीक पर फोकस
ईएसएल स्टील की ओर से लगातार नवाचार, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि वह औद्योगिक विकास में योगदान देने के साथ-साथ हरित और सतत भविष्य के निर्माण में भी अपनी भूमिका मजबूत करना चाहती है।

