Bokaro: लायंस क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षकों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था।
तिलक लगाकर शिक्षकों का किया स्वागत
समारोह की शुरुआत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के स्वागत और अभिनंदन से हुई। खनक गुलाटी ने तिलक लगाकर सभी शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया। DAV School, Sector-4 के प्राचार्य एस.के. मिश्रा को लायन दिनेश चड्ढा ने शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित
DPS Bokaro, DAV School, Bokaro Public School, Crescent Public School, GGPS, Ayyappa Public School और उत्क्रमित विद्यालय, पुन्नू के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। Lions Nursery School और Lions Family से जुड़े शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता : एसके मिश्रा
एस.के. मिश्रा ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बावजूद विद्यार्थियों को सही दिशा, संस्कार और जीवन-मूल्यों की शिक्षा देने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्लब के आयोजन और समाजसेवा कार्यों की सराहना की।
क्लब पदाधिकारियों ने व्यक्त किया आभार
अध्यक्ष लायन अजय केडिया ने अतिथियों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। सचिव लायन अखिलेश कुमार ने Lions Family के शिक्षकों तथा Lions Nursery School और क्लब के नॉन-टीचिंग स्टाफ को सम्मानित किया।
सदस्यों की रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन मनोरमा चड्ढा ने की। समारोह में लायन भूषण गुलाटी, लायन डॉ. प्रमोद कुमार, लायन डॉ. कृति वास, लायन ध्रुव कुमार श्रीवास्तव, लायन बिन्नी श्रीवास्तव, लायन कुणाल, लायन सूरज मोहन, लायन मरियम, लायन रविन्द्र कुमार और लायन डॉ. रमेश रजवार सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
