Bokaro : बोकारो समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति (DCC), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं आरसेटी की बैठक में बैंकिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा ने की, जिसमें विभिन्न बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

खराब CD Ratio पर डीसी सख्त
समीक्षा के दौरान कई बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक सहित अन्य बैंकों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि बैंकिंग सिस्टम की यह सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राज्य और राष्ट्रीय औसत से तुलना का आदेश
डीसी ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि अगली बैठक में बोकारो के CD Ratio की तुलना राज्य और राष्ट्रीय औसत के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बैंकिंग संस्थाओं की भूमिका आर्थिक विकास की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान प्रदर्शन निराशाजनक है।
उद्योग और रोजगार पर फोकस
उपायुक्त ने जियाडा क्षेत्र की लगभग 300 औद्योगिक इकाइयों को वित्तीय सहायता देने पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक बैंक को कम से कम दो सफल ऋण लाभार्थियों की केस स्टडी तैयार कर प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया गया।
कृषि ऋण और केसीसी पर विशेष योजना
मानसून में देरी को देखते हुए 15 जुलाई तक सभी बैंकों को कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) वितरण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया गया।
बैंकिंग अधिकारियों पर नाराजगी
बैठक में बैंक अधिकारियों की निष्क्रिय भागीदारी पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करने की सख्त चेतावनी दी।

