Bokaro Steel Plant (SAIL)

जनता मजदूर सभा ने दिया होली के दिन हड़ताल का नोटिस


Bokaro: जनता मजदूर सभा ने शुक्रवार को पास सेक्शन के समक्ष सभा करके बीएसएल प्रबंधन को होली के दिन प्लांट के हड़ताल करने का नोटिस दिया है। हड़ताल नोटिस के साथ सत्रह सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया है।

प्रमुख मांग हैं मृत कर्मचारियों के आश्रित के नौकरी, विस्थापित का फोर्थ ग्रेड का रिज़र्वेशन, जमीन वापसी, अप्रेंटिस की सीधी बहाली, ठेकामज़दूर का वेतन वृद्धि एवं कट मनी पर रोक,जबरजस्ती काम से हटाने पर रोक, मृत कर्मचारियों की सीधी बहाली , लाइसेंसी क्वाटर को लीज में बदलना, लीज की शुरुआत करना, बीएसएल डिस्प्लेस/लोकल एम्प्लाइज फेडरेशन का गठन एवं वेजरीविजन आंदोलन में निलंबित 4 कर्मियों का निलम्बन वापसी शामिल है।

महासचिव साधु शरण गोप ने कहा कि मज़दूरो के संघर्ष क्षमता में वृद्धि के लिए परंपरागत हड़ताल के मॉडल में बदलाव किया गया है। आठ घंटा की जगह चारों शिफ्ट के अंतिम तीन घंटे का हड़ताल होगा। प्रथम पाली में ग्यारह बजे से दो बजे, द्वितीय पाली में सात बजे से 10 बजे , रात्रि पाली में तीन बजे से छः बजे सुबह तक एवं जेनेरल शिफ्ट में दो बजे से पांच बजे संध्या तक हड़ताल होगा। तीन घन्टे के हड़ताल से मात्र तीन घंटे का पैसा कटेगा। इंसेंटिव – रिवॉर्ड में कोई कटौती नहीं होगा। इससे हड़ताल करने के लिए मजदूर उत्साहित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्लांट में कुव्यवस्था का आलम यह है कि प्रबंधन में निर्णय लेने वाले अधिकारी सम्पन्न हैं। फिर भी 15 प्रतिशत लाभ पर अपना वेज समझौता कर लिया। वहीं सबसे कम मजदुरी के अलावे कटमनी से शोषित ठेकामज़दूरों के विषय पर चर्चा तक नही हो रही है।

सभा को अध्यक्ष ललन आनन्दकर, संयुक्त महासचिव संदीप कुमार आश, विस्थापित नेता सहदेव साव, जी डि गोप, की आर महतो, के अंसारी, उपाध्यक्ष आर के यादव, घनश्याम गोप, जे आर गोप, भानु गोप,आर के महतो, जी सी गोप, सपन गोप, एस एस राय, चंडी गोप, बी सी तिवारी, यू एस गोप, प्रदीप मरांडी, डी एल रजवार, दिगु दास, सुभाष दास, मनोज कपरदार, प्रदीप गोराई, गंगा धर गोराई ने सभा को सम्बोधित किया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!