Bokaro: शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के कक्षा 12 के छात्र की मौत से सेक्टर-6 इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र का शव गुरुवार को उसके घर के कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन इस घटना से बेहद आहत हैं।

प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी सिटी राजीव रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र का शव उसके घर से बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान कर रही है।
स्कूल प्रबंधन ने जताया गहरा शोक
छात्र की मौत की खबर मिलते ही स्कूल के प्राचार्य और प्रबंधन समिति ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक के कारण स्कूल को एक दिन बंद रखने की घोषणा की गई है। स्कूल परिवार ने छात्र के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

