Bokaro: श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो में स्वच्छ भारत पहल के तहत ओएनजीसी द्वारा ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अपशिष्ट सामग्री के रचनात्मक पुनः उपयोग के साथ छात्रों में पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि चंदना चालसानी के रिबन काटने और पुष्पगुच्छ स्वागत के साथ हुई। स्कूल की प्रधानाचार्या पी. शैलजा जयकुमार ने रचनात्मकता के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। ओएनजीसी के एचआर अमरजीत कुमार ने टिकाऊ प्रथाओं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की बात कही।
छात्रों ने वेस्ट मटेरियल से बनाई आकर्षक रचनाएं
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा तैयार विभिन्न रचनात्मक मॉडलों और कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूल के कला विभाग ने प्रदर्शनों का मूल्यांकन किया, जबकि आईटी विभाग ने ई-वेस्ट कॉर्नर बनाया। छात्रों ने बेकार समझी जाने वाली सामग्री के रचनात्मक इस्तेमाल का प्रदर्शन किया।

वंशिका श्रिया ने हासिल किया प्रथम स्थान
प्रतियोगिता में कक्षा 3/ई की वंशिका श्रिया ने प्रथम और कक्षा 4/आई की आराध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5/एफ की आध्या मैती, 5/सी की उद्विता और 5/ई की लक्षिता वर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्कूल अध्यक्ष पी. राजगोपाल ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि टिकाऊ आदतों की शुरुआत छोटे और जागरूक कदमों से होती है। निदेशक डॉ. एस. एस. महापात्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, समस्या-समाधान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
