Hindi News Politics

आगामी चुनाव को लेकर बोकारो के पांचो विधानसभा में बनाये गए प्रभारी


Bokaro: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कमर कस ली है। भले सीट चयन को लेकर झामुमो INDIA गठबंधन धर्म का पालन करें, पर पार्टी हाई कमान के निर्देश पर बोकारो ज़िले में जमीनी स्तर से पार्टी को मजबूत करने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। आज झामुमो ने बोकारो ज़िले के पांचो विधानसभाओ के प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी। 

बोकारो के विधानसभा प्रभारी मंटू यादव बनाये गए है, साथ ही विजय रजवार को चंदनक्यारी, योगेंदर महतो को गोमिया, अखलेश महतो को डुमरी और हीरालाल महतो बेरमो के प्रभारी बनाये गए है। विधानसभा प्रभारियों के नाम की घोषणा से कार्यकताओ में खासा उत्साह है।

इन विधानसभा प्रभारियों को पार्टी ने शक्ति प्रदत की है। उनके क्षेत्र में पड़ने वाले मंडल से बूथ तक के कार्यकर्ताओ को सशक्त करने से लेकर बूथ मैनेजमेंट और अन्य पार्टी गतिविधियों में इन्हे प्रमुखता से करना है। सरकारी योजना सुचारु रूप से लोगो तक पहुंचे इसपर निगाह रखनी है। पार्टी आला कमान इनके द्वारा की गई अनुशंसाओं को गंभीरता से लेगा।

बताया गया कि झामुमो बोकारो जिला समिति की बैठक जिला कार्यालय बोकारो में जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी के अध्यक्षता व जिला सचिव जयनारायण महतो जी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक योगेन्द्र महतो, केंद्रीय सचिव संतोष रजवार उपस्थित थे।

बैठक में सबसे पहले नवनियुक्त पार्टी के इकाई संगठन के पदाधिकारियों को फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हीरलाल मांझी ने कहा कि पार्टी नियम और पार्टी के संविधान से चलती है। अगर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त मिलेगा तो जिला समिति उसपर करवाई करेगी।

बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव और विंग संगठन के अध्यक्ष सचिव को निर्देश दिया गया की छूटे हुए बूथ कमिटी को जल्द से जल्द पूरा करें। योगेंद्र ने कहा की अब चुनाव के तैयारी में लग जाए।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!