Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने अपनी मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना 11 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2027 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के लिए बीमा प्रदाता के रूप में न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) के रूप में एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड का चयन किया गया है।

आयु के अनुसार तय किया गया प्रीमियम
बीएसएल प्रबंधन के अनुसार योजना का वार्षिक प्रीमियम सदस्य की आयु के आधार पर निर्धारित किया गया है। 70 वर्ष से कम आयु के सदस्यों के लिए प्रीमियम Rs 9,609, 70 से 80 वर्ष आयु वर्ग के लिए Rs 6,428 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वाले सदस्यों के लिए मात्र Rs 100 निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन कर सकेंगे नवीनीकरण
सदस्य मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण https://sailenrollment.mdindia.com पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। लॉगिन के लिए सदस्य अपने MIN को यूज़र आईडी तथा सेवा अभिलेख के अनुसार जन्मतिथि या पूर्व में बनाए गए पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं।
गैप केस के लिए भी मिलेगा मौका
जो सदस्य पहले योजना में शामिल नहीं हो सके थे या समय पर नवीनीकरण नहीं करा पाए, वे “गैप केस” श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सहयोग पोर्टल https://www.sahyog.sailbsl.in पर जाकर Mediclaim → Gap Case Mediclaim Form भरना होगा। निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार ऑनलाइन प्रीमियम का भुगतान कर सदस्यता प्राप्त की जा सकती है।
10 अगस्त तक पूरा करें प्रक्रिया
बीएसएल ने मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण एवं गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की है। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी www.sail.co.in और sahyog.sailbsl.in पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए 06542-240273 पर संपर्क किया जा सकता है।
गलत जानकारी देने पर बीएसएल नहीं होगा जिम्मेदार
बीएसएल ने स्पष्ट किया है कि नवीनीकरण के दौरान यदि कोई सदस्य अधूरी या गलत जानकारी उपलब्ध कराता है, तो उससे उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या के लिए सेल/बीएसएल जिम्मेदार नहीं होगा।

