Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े Uncollected श्रेणी के 2,65,804 मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में बनाए रखने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मतदाता, जिनका नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

Death, Duplicate, Absent और Permanent Shifted श्रेणी में रखे गए मतदाता
SIR-2026 के प्रथम चरण में Enumeration Form के वितरण, संग्रह और Digitisation का कार्य 29 जुलाई 2026 को पूरा कर लिया गया है। अब आगामी 05 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन जिले के सभी मतदान केंद्रों, पंचायत सचिवालयों और AERO/ERO कार्यालयों में किया जाएगा।
Uncollected श्रेणी में मुख्य रूप से Death, Duplicate, Absent/Untraceable, Permanent Shifted और Others जैसी पांच श्रेणियां शामिल हैं। इनमें से Absent/Untraceable, Permanent Shifted और Others श्रेणी के मतदाता यदि दावा करते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहना चाहिए तो वे Form-6 भरकर संबंधित BLO के पास जमा कर सकते हैं।

Online भी कर सकेंगे आवेदन
मतदाता अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए वे voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने बताया कि दावा प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच की जाएगी और पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
बोकारो विधानसभा में सबसे अधिक 1.78 लाख मतदाता
बोकारो जिले में Uncollected श्रेणी के अंतर्गत मतदाताओं की संख्या विधानसभा वार इस प्रकार है—
34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र: 23,670 मतदाता
35-बेरमो विधानसभा क्षेत्र: 44,483 मतदाता
36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र: 1,78,770 मतदाता
37-चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र: 18,881 मतदाता
कुल मिलाकर 2,65,804 मतदाताओं को 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक अपना दावा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
ड्राफ्ट सूची में नाम छूटने वाले भी कर सकेंगे दावा
प्रशासन ने यह भी बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम किसी कारणवश प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह भी निर्धारित अवधि के दौरान दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है। SIR-2026 के तहत प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें योग्य मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे।


