Bokaro: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत अनमैप्ड मतदाताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई जारी है। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने बेरमो पश्चिमी पंचायत कार्यालय पहुंचकर सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

अधिकारियों से ली प्रक्रिया की जानकारी
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से अब तक हुई सुनवाई और मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मतदान केंद्र 62 और 63 के मामलों की सुनवाई
डीईओ-सह-डीसी की मौजूदगी में एईआरओ-सह-अंचल अधिकारी संजीत कुमार और अतिरिक्त एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने मतदान केंद्र संख्या 62 और 63 से संबंधित मामलों की सुनवाई की।

तीन मतदाताओं ने रखा अपना पक्ष
सुनवाई के दौरान अजोला खातून, हाजरा खातून और राजबाला से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। संबंधित मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और अपना पक्ष रखने की जानकारी दी गई। दस्तावेज एवं पक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद सुनवाई पूरी की गई।
BLO के माध्यम से दी जा रही नोटिस की जानकारी
एईआरओ ने बताया कि संबंधित अनमैप्ड मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस की जानकारी दी जा रही है। उन्हें एईआरओ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए भी सूचित किया गया है।
निर्धारित प्रावधानों के तहत जारी है सुनवाई
अधिकारियों के अनुसार अनमैप्ड मतदाताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप जारी है। मौके पर एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
