Bokaro: आम लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से पिंड्राजोरा में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया।
बैंक अधिकारियों ने की शिरकत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया की जोनल मैनेजर डॉ. पल्लवी कुमारी उपस्थित रहीं। मौके पर जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM), बोकारो, वित्तीय समावेशन प्रभारी, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि और पिंड्राजोरा शाखा के शाखा प्रबंधक सहित अन्य बैंक अधिकारी मौजूद थे।

विभिन्न योजनाओं के तहत हुए आवेदन
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 50, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत 28 और अटल पेंशन योजना (APY) के तहत 22 लोगों का पंजीकरण किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत 20 आवेदन, 45 री-केवाईसी, 10 किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और 26 नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।

बैंकिंग योजनाओं से जुड़ने की अपील
मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी कुमारी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से बीमा, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने की अपील की।
जिला अग्रणी प्रबंधक ने भी वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
