Bokaro: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में नगर महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।


पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 12 अक्टूबर को नगर महिला थाना, बोकारो में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर नगर महिला थाना में दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
घर पर छापेमारी कर गिरफ्तारी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को कांड के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 16 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।

