Bokaro: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित श्री राम मंदिर मार्केट के पास रविवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो युवकों ने चाय पी रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान चास थाना क्षेत्र के नदुआ निवासी 45 वर्षीय जयराम प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल को पीसीआर वैन से बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्टर-1 निवासी भुट्टू के रूप में चिन्हित किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद और पुरानी रंजिश चल रही थी।
सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है। जल्द गिरफ्तारी संभव।एसपी बोकारो नाथू सिंह मीना ने फोन नहीं उठाया।

