Hindi News

Bokaro: चास बाल सुधार गृह से फरार हुए दो लड़को को वापस खोज कर ले आई पुलिस


Bokaro: जिले के चास स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार को फरार हुए दो लड़कों को सोमवार को उनके गांव हजारीबाग से पकड़ कर वापस ले आया गया.

पुलिस ने सफलतापूर्वक भागे हुए लड़कों का पता लगाया और पकड़ लिया। उन्हें वापस बाल सुधार गृह ले आया गया। हालांकि इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है.

बताया जा रहा है कि 15 और 16 साल की उम्र के दो लड़के शनिवार शाम चास बाल सुधार गृह से फरार हो गए थे।  कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए, उन्होंने सुधार गृह की दीवार टेबल के सहारे फांद कर परिसर से भाग गए।   पुलिस के अनुसार, उन्हें फिर से पकड़ लिया गया है।

घटना के समय बाल सुधार गृह में केवल दो बंदी थे, दोनों का शुक्रवार को दुगदा थाने से लाया गया था. घटना को लेकर पिंड्राजोरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। बाल सुधार गृह में आठ कर्मी और पांच सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!