Hindi News

Bokaro: 16वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023-24 में मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन


Bokaro: जैनामोड़, जरीडीह स्थित सैम्फोर्ड इंटरनेशनल अकादमी में बोकारो जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय “16वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023-24” आयोजित हुआ।

तीसरे व अंतिम दिन पूर्वी सिंहभूम व रांची के प्रतिभागी खिलाड़ी के बीच 48-50 किलोग्राम महिला वर्ग खेल का आगाज हुआ, जिसमें नेहा, पूर्वी सिंहभूम विजय हुई। चैंपियनशिप का शुभारंभ सम्माननीय अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री झारखंड सरकार हफीजुल हसन, उपायुक्त बोकारो, कुलदीप चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

सैम्फोर्ड इंटरनेशनल अकादमी के छात्रों जानवी, पारी व पिहू द्वारा आदिवासी नृत्य व ए. जी. कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के शिक्षकों द्वारा ग्रुप नृत्य प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया |

16वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023-24 के तीसरा व अंतिम दिन महिला वर्ग में 2 फाइनल मैच खेला गया जिसमें 48-50 किलोग्राम में नेहा, पूर्वी सिंहभूम और 50-52 किलोग्राम में संजना, धनबाद विजय हुई।

पुरुष वर्ग में कुल 10 फाइनल मैच खेला गया जिसमें 46-48 किलोग्राम में राहुल कुमार पूर्वी सिंहभूम, 48-51 किलोग्राम में निखिल भुइया पूर्वी सिंहभूम, 51-54 किलोग्राम में कृष्णा जोरा पूर्वी सिंहभूम, 54-57 किलोग्राम में प्रेम कुमार पूर्वी सिंहभूम, 60-63.5 किलोग्राम में शैलेन्द्र हजारीबाग, 67-71 किलोग्राम में सचिन कुमार धनबाद, 71-75 किलोग्राम में मंजेश पश्चिम सिंहभूम,75-80 किलोग्राम में आकाश दास रामगढ, 80-86 किलोग्राम में सुभम मोदक पश्चिम सिंहभूम , 86-92 किलोग्राम में मोहम्मद महताब धनबाद विजय हुए। |

अध्यक्ष बोकारो जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन श्री मंजूर अंसारी ने तीन दिवसीय “16वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023-24” के सफल आयोजन के लिए आयोजन समित के सचिव सह संस्था के निदेशक श्री ज़की अर्फिन और सैम्फोर्ड इंटरनेशनल अकादमी परिवार का आभार प्रकट किया |

कार्यकर्म में बोकारो व आस-पास से बड़ी संख्या में दर्शक एकत्रित हुए | मंच का संचालन स्वेता सुचित्रा व अफज़ल ने संयुक्त रूप से किया

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!